फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने करियर के आखिरी दिन गिन रहा था यह क्रिकेटर, कोरोना वायरस ने 'जीवनदान' दे दिया

Tue, 02 Jun 2020 03:30 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत ने 2007 में इंग्लैंड का दौरा किया था - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल से मिले ब्रेक से उनका करियर 'एक या दो साल' के लिए बढ़ सकता है। कोविड-19 महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट सहित सभी खेल आयोजनों को रद्द या स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जेम्स एंडरसन - फोटो : social media
अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके एंडरसन ने हालांकि कहा कि इससे उन्हें आराम का समय मिला और उनका करियर आगे बढ़ सकता है। इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 37 साल के इस गेंदबाज ने बीबीसी पॉडकास्ट में कहा, इससे मेरा करियर एक या दो साल के लिए बढ़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
जेम्स एंडरसन
एंडरसन ने चोटिल होने से पहले जनवरी में आखिरी बार क्रिकेट खेला था। वह 55 खिलाड़ियों की उस सूची में है, जिसे इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास के लिए लौटने को कहा है।

4 of 5
एंडरसन ने कहा, 'खिलाड़ी के तौर पर आप आठ जुलाई को वापसी की योजना के तहत काम कर रहे है लेकिन इसके लिए सरकार और ईसीबी की ओर से सबकुछ ठीक होना जरूरी है। मुझे वापसी कर के और नेट पर गेंदबाजी कर के अच्छा लग रहा है। अभ्यास के दौरान हालांकि हमारे आस-पास ज्यादा लोग नहीं होते है, लेकिन क्रिकेट के लिए वापसी करना अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
महामारी के बाद भी ईसीबी ने आठ जुलाई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की 'जैविक रूप से सुरक्षित' स्थान पर मेजबानी की योजना बनाई है। इसके बाद पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ भी वन-डे सीरीज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें