जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter
मैक्ग्राथ ने जताई थी खुशी
38 साल के मैक्ग्रा ने हाल ही में कहा था, 'मैं जिमी (जेम्स एंडरसन) का बहुत सम्मान करता हूं। मुझे लगता है कि एक बार जब वे मेरे सबसे अधिक विकेट का आंकड़ा पार कर जाएंगे, तब उनसे आगे कोई और तेज गेंदबाज नहीं निकल पाएगा।' क्रिकइन्फो के मुताबिक मैक्ग्रा ने कहा था कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। साथ ही, उन्हें जिमी के लिए भी उतना ही गर्व होगा।