फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: इस दिग्गज घरेलू क्रिकेटर ने केरल से तोड़ा नाता, रणजी ट्रॉफी से पहले महाराष्ट्र में हुए शामिल

Sat, 13 Sep 2025 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

सक्सेना ने दिसंबर 2005 में मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था और 2016 में केरल चले गए थे। सक्सेना ने 150 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 14 शतकों और 34 अर्धशतकों के साथ 33.77 के औसत से 7,060 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र टीम में शामिल हुए जलज सक्सेना - फोटो : Maharashtra Cricket Association
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी घरेलू क्रिकेटर जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन से पहले केरल से नाता तोड़ लिया है। जलज शनिवार को महाराष्ट्र टीम में शामिल हो गए हैं। सक्सेना ने केरल के लिए नौ सत्र खेले हैं। एक सूत्र ने पुष्टि की है कि 38 वर्षीय सक्सेना इस सत्र में महाराष्ट्र में शामिल होने वाले दूसरे बड़े खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मुंबई से महाराष्ट्र टीम के साथ जुड़े थे।
विज्ञापन


सक्सेना ने दिसंबर 2005 में मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था और 2016 में केरल चले गए थे। सक्सेना ने 150 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 14 शतकों और 34 अर्धशतकों के साथ 33.77 के औसत से 7,060 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 34 बार पारी में पांच विकेट लेकर 484 विकेट लिए हैं। सक्सेना ने अपने लगभग दो दशक लंबे करियर में 109 लिस्ट ए और 73 टी20 मैच भी खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें