टीम इंडिया के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान और चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली है। नए वैवाहिक जोड़े का रिसेप्शन समारोह 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में होगा। जहीर खान के प्रोस्पोर्ट्स फिटनेस स्टूडियो की बिजनेस एंड ब्रांड मार्केटिंग हेड अंजना शर्मा ने जहीर और सागरिका की शादी के बाद की फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए विवाह की जानकारी दी।
सागरिका की दोस्त तथा उनके साथ चक दे इंडिया में कार्य कर चुकी विद्या मालवडे ने शादी का कार्ड भी बुधवार को सोशल मीडिया में शेयर किया था। विद्या ने शादी की तैयारी की अन्य तस्वीरें साझा की।
मुंबई के एक मीडिया के अनुसार शादी के बाद गुरुवार को ही शाम को फाइव स्टार होटल में एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जाएगा। रविवार को मेंहदी समारोह संपन्न होगा। इसके बाद सोमवार को एक गाला रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।
And its done...my last partner in crime...@zaheer_khan34 @sagarikaghatge ...let the party begin
A post shared by Anjana Sharma (@anjiestylediva) on Nov 22, 2017 at 9:19pm PST