फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Video: सारा को लेकर जडेजा-पंत और राहुल ने शुभमन पर ली चुटकी? देखें मजेदार वीडियो

Sat, 12 Jul 2025 10:45 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार एक साथ बैठे दिख रहे हैं। उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में जडेजा और पंत को शुभमन गिल की चुटकी लेते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
शुभमन-सचिन-अंजलि-सारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में लंदन में अपनी संस्था 'यूवीकैन फाउंडेशन' के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर भारतीय टेस्ट टीम और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत को सारा तेंदुलकर के नाम पर शुभमन गिल से मजे लेते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पंत-जडेजा ने लिए शुभमन से मजे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार एक साथ बैठे दिख रहे हैं। उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में जडेजा और पंत को शुभमन गिल की चुटकी लेते देखा जा सकता है। वहां, सचिन की पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी बैठी नजर आती हैं। इस मजाक में केएल राहुल भी शामिल हो जाते हैं और हंसते नजर आते हैं। 


एक साथ दिखे थे सारा-शुभमन
युवराज सिंह के चैरिटी कार्यक्रम में गिल और सारा को एक साथ देखा गया था। सोशल मीडिया इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। दोनों के एक साथ होने से चर्चा का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया, क्योंकि लंबे समय से इन दोनों के डेट करने की चर्चा रही है। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें