फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मछुआरे ने पकड़ा एक बड़ा सा काला एनाकोंडा, पानी में छटपटाता रहा सांप, फिर अचानक हुआ ऐसा...

Sat, 12 Jul 2025 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक मछुआरा नाव में खड़ा है और पानी में एक बड़ा सा काला एनाकोंडा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। मछुआरा उसे पकड़ने की कोशिश करता है और उसकी पूंछ को पकड़ भी लेता है।
विज्ञापन
मछुआरे ने पकड़ा एनाकोंडा - फोटो : एक्स@JustTerrifying
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन के घने जंगलों से एक और वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बड़ा एनाकोंडा को नदी में तैरते हुए देखा जा सकता है। कभी यह सांप हरे रंग का दिखाई देता है तो कभी काले रंग का। दोनों ही रूपों में यह इतना खतरनाक लगता है कि कोई भी देखकर डर जाए। अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक मछुआरा नदी में अपनी नाव से इस खतरनाक सांप का पीछा करता नजर आ रहा है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक मछुआरा नाव में खड़ा है और पानी में एक बड़ा सा काला एनाकोंडा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। मछुआरा उसे पकड़ने की कोशिश करता है और उसकी पूंछ को पकड़ भी लेता है। लेकिन एनाकोंडा भी कोई नॉर्मल जीव नहीं है। वह अपनी पूरी ताकत से खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है। थोड़ी देर की खींचतान के बाद मछुआरा उसे छोड़ देता है और एनाकोंडा तेजी से भागकर नदी के किनारे पेड़ों की तरफ चला जाता है।



मछुआरे ने पकड़ा एनाकोंडा
इस घटना का वीडियो जितना शांत और नॉर्मल लगता है, उतना ही खतरनाक और डरावना है। सोचिए एक ऐसा सांप जो कई फीट लंबा हो और बेहद ताकतवर भी, उससे इतने पास जाकर उसे पकड़ना कितनी बड़ी हिम्मत की बात है। यह सीन किसी फिल्म की तरह लगता है, लेकिन यह असल में हुआ है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
किसी ने लिखा, “अच्छा किया जो मछुआरे ने छोड़ दिया, नहीं तो वह बचता नहीं।” किसी और ने कहा, “इंसानों ने जानवरों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। उन्हें चैन से जीने नहीं दिया जा रहा।” एक यूजर ने लिखा, “ये एनाकोंडा तो मछली जैसा लग रहा है।” वहीं एक और व्यक्ति ने कमेंट किया, “मैं तो वीडियो देखकर ही कांप गया, अगर सामने होता तो न जाने क्या होता।”

लोगों ने कही यह बात
इस वीडियो को @TerrifyingNature नाम के एक्स अकाउंट से 11 मार्च 2023 को शेयर किया गया था। अब तक इस पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यह वीडियो दिखाता है कि जंगलों में आज भी कितने खतरनाक जीव रहते हैं। साथ ही यह भी सिखाता है कि इंसानों को प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए क्योंकि हर जीव को अपनी जिंदगी जीने का हक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें