फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन ने ऐसी विश दी, सकपका गए टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा

Sat, 09 Dec 2017 07:54 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में संपन्न तीसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने इस टेस्ट में श्रीलंका के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 299 रन बना लिए थे। तभी टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन


जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस टेस्ट में 5 विकेट चटकाए थे। बहरहाल, जडेजा को उनके एक फैन ने ऐसी विश दी कि ऑलराउंडर सकपका गए। फैन ने जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी, लेकिन उनका नाम रविंद्र लेने के बजाय अजय बोला।

जडेजा इससे काफी निराश हुए और फिर शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिये उन्होंने अपना दर्द बयां किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर ने ट्वीट में लिखा, 'कोई मेरे पास आया और बोला शानदार गेंदबाजी की अजय। आपने अंतिम टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की। 9 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हो गए, लेकिन अभी भी लोग मेरा नाम नहीं जानते।'
विज्ञापन

  Someone came to me and said“well ball ajay. you bowled brilliantly in last match”.played 9 years of international cricket for country and still ppl dont remember my name.😡😡#stupidity #gavaar — Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) December 8, 2017


खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 3 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। 334 लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं जबकि 264 लोग कमेंट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

जडेजा की निराशा अच्छे से समझी जा सकती है क्योंकि हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो देश का प्रतिनिधित्व करे और लोग उसे पहचाने। भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है और क्रिकेटर्स को भगवान का दर्जा प्राप्त होता है। जडेजा को यह गलती जरूर खली और उनका गुस्सा भी जायज नजर आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें