फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी मूंछ और दाढ़ी के साथ दिखे कैलिस, फिर भी दुनिया क्यों कर रही सलाम?

Thu, 28 Nov 2019 04:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैक्स कैलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक्स कैलिस एक बार फिर इस खास वजह से सुर्खियों में हैं। कैलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका आधा चेहरे पर दाढ़ी है और आधा चेहरा शेव किया हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


कैलिस ने एक चैलेंज लेते हुए आधा चेहरा शेव कर लिया। इसके पीछे उनका मकसद अच्छे काम के लिए पैसे जुटाना है। कैलिस ने गोल्फ के विकास और गैंडों के संरक्षण के लिए अपना आधा चेहरा शेव किया है। 

कैलिस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अगले कुछ दिन दिलचस्प रहने वाले हैं। ये सब अच्छे काम के लिए है।' जैक्स कैलिस के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। उनके प्रशंसकों ने उन्हें इस काम के लिए सलाम किया है।
विज्ञापन

 

बता दें कि कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 328 वनडे ,166 टेस्ट  और 25 टी-20 मैच खेले हैं। वन-डे में 17 शतकों की मदद से 11579 और टेस्ट में 13289 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें