फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर के ट्रंप कार्ड हैं कॉलिस: ब्रेट ली

Sat, 30 Mar 2013 03:27 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाज और गेंदबाजी कोच ब्रेट ली ने कहा है कि आईपीएल-6 में जैक्स कॉलिस ट्रंप कार्ड की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


ली ने कहा कि कॉलिस केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले सत्र में भी गेंद और बल्ले दोनों से केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। केकेआर को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

'कोच की भूमिका में खुश हूं'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं केकेआर में गेंदबाज और गेंदबाजी कोच की दोहरी भूमिका को चुनौती के रूप में ले रहा हूं। हालांकि गेंदबाजी कोच बनकर मैं काफी खुशी महशूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन


मालूम हो कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के इरादे से केकेआर के गेंदबाजी कोच की भूमिका को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली की भी गत चैंपियन केकेआर की टीम में पिछले कई सत्रों में मुख्य भूमिका रही है जिसके बाद उन्हें वसीम की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
ब्रेट ली के अलावा केकेआर में वेस्टइंडीज के सुनील नरेन, मध्यम तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी और रजत भाटिया टीम के मुख्य गेंदबाजों में से हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें