फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को मिला 324 रनों का विशाल लक्ष्य

Sat, 11 Jan 2014 10:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मनदीप सिंह (101) के शानदार शतक से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में 296 रन बनाकर जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 324 रन का कठिन लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


पहली बार क्वार्टर फाइनल में खेल रही जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अभी 247 रन चाहिए जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

वडोदरा में हो रहे इस मैच में इससे पहले पंजाब ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 15 रन से आगे बढ़ाई और टीम 72.2 ओवर में 296 रन पर सिमट गई।

पंजाब ने अपने पांच विकेट 50 रन तक गंवा दिए थे लेकिन टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 58 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
विज्ञापन


पहली पारी में शतक से चूकने वाले हरभजन सिंह इस बार खाता भी नहीं खोल पाए। जम्मू-कश्मीर के लिए कप्तान परवेज रसूल ने पांच विकेट लिए।

जीत की राह पर यूपी
बंगलूरू में खेले जा रहे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ बेहद रोमांचक रणजी उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत की राह पर सधी शुरुआत की है।

यूपी टीम ने कर्नाटक से मिले 333 रन के लक्ष्य के जवाब में एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं।  उत्तर प्रदेश को जीत के लिए 278 रन की जरूरत है।

स्टंप्स के समय तन्मय श्रीवास्तव 23 और नाइट वॉचमैन अली मुर्तजा दो रन बनाकर क्रीज पर थे। उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक के पहली पारी के जवाब में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 221 रनों पर घोषित कर दी थी। जिसके बाद उसने कर्नाटक को दूसरी पारी में 204 रनों पर समेट दिया।

लेफ्ट आर्म स्पिनर अली मुर्तजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 64 रन पर छह विकेट लिए।

शुक्ला ने बंगाल को संभाला
कोलकाता में खेले जा रहे एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला (नाबाद 61) और उनकी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (नाबाद 30) के साथ पांचवें विकेट के लिए 95 रन की अविजित साझेदारी से बंगाल ने रेलवे के खिलाफ संकट से उबरते हुए चार विकेट पर 131 रन बना लिए।

बंगाल की पहली पारी में 317 रन के जवाब में रेलवे ने पांच विकेट पर 233 रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसकी पहली पारी 314 रन पर सिमटी। इस तरह बंगाल को पहली पारी में तीन रन की मामूली बढ़त मिली। अब उसकी कुल बढ़त 134 रन की हो चुकी है।

महाराष्ट्र को 252 रन का लक्ष्य
मुंबई में गत चैंपियन मुंबई की टीम महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पारी में मात्र 129 रन पर ढेर हो गई और उसने महाराष्ट्र को जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य दिया।

महाराष्ट्र ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 28 रन बना लिए। उसे अब जीत के लिए 224 रन की जरूरत है जबकि उसके नौ विकेट शेष है। चिराग खुराना 17 रन बनाकर जहीर खान का शिकार बने।
विज्ञापन


मुंबई के पहली पारी में 402 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने पहली पारी में 280 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें