फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले विराट कोहली को दी थी खुली चुनौती, अब सफाई देते फिर रहा यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

Fri, 20 Jul 2018 10:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड दौरा खत्म करने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कूच करेगी। हाल ही में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह मात खाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैर-मौजूदगी में काफी हल्की पड़ चुकी है। टिम पेन के नेतृत्व में कंगारू टीम का हाल काफी बुरा हो चुका है।

 

विज्ञापन

2 of 6
ऐसे में कप्तान विराट कोहली के पास एक अच्छा मौका होगा कि ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराकर इतिहास रच सकें। इसके पहले ही कंगारू गेंदबाजों ने माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया था। पहले पैट कमिंस ने कहा था कि कोहली यहां एक भी शतक नहीं लगा पाएंगे। हमें उन्हें जल्द आउट कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
पैट कमिंस के इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब तेज गेंदबाज ने अपने उस बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को दूसरे तरीके से लिया गया। कमिंस ने बीते दिनों कहा था कि कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक भी शतक नहीं बना पाएंगे।

4 of 6

अब कमिंस ने कहा है कि कोहली के खिलाफ उन्होंने जो बयान दिया उस पर जो प्रतिक्रियाएं मिलीं, उससे वो बेहद हैरान हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से लिखा है, 'मैंने जो कोहली के बारे में कहा था उस पर जो प्रतिक्रियाएं आईं, उनसे मैं हैरान हूं।'

विज्ञापन

5 of 6

उन्होंने कहा, 'जिस तरह मेरे बयान को लिया गया मैं उससे उलट कहना चाहता था। मैं कोहली की तारीफ करना चाहता था और कहना चाहता था कि मेरी ख्वाहिश है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया में शतक न बनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

कमिंस का मानना है कि, 'विराट टीम के अहम खिलाड़ी हैं और रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, इसलिए अगर वह रन नहीं बना पाते हैं, तो इससे हमें जीतने में मदद मिलेगी, लेकिन मैं निश्चित तौर पर यह नहीं कहना चाहता था कि वह अच्छे बल्लेबाज हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें