फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉस हारना घातक रहा लेकिन सीरीज जीतेंगेः धोनी

Mon, 31 Dec 2012 03:18 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद शतक के लिए मैन आफ द मैच बने महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टॉस हारना घातक रहा। लेकिन टीम तीन मैचों की यह सीरीज जीतेगी। धोनी ने कहा कि टॉस हारना घातक रहा। पिच में सुबह तेज गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था। हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सही जगह गेंद डाली थी। भारत ने एक समय अपने पांच विकेट मात्र 29 रन पर गंवा दिए थे लेकिन धोनी ने नाबाद 113 रन से भारत 227 तक पहुंचा था।
विज्ञापन


अपनी लाजवाब पारी के लिए मैन आफ द मैच बने धोनी ने कहा कि मैं अपनी पारी से खुश हूं। हालांकि जब हमने पांच विकेट गंवा दिए थे तब वापसी करना मुश्किल लग रहा था। हम फिर भी 227 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे जो हमारी पहले की स्थिति को देखते हुए अच्छा स्कोर नजर आ रहा था। लेकिन मैच की समाप्ति पर यह पर्याप्त नहीं था।

धोनी ने कहा कि विकेट बाद में बेहतर होता चला गया और हमारे पार्ट टाइम गेंदबाजों को संघर्ष करना पडा। कप्तान ने टॉप आर्डर के ध्वस्त होने का बचाव करते हुए कहा कि सहवाग, गंभीर, युवराज और विराट सभी स्तरीय खिला़ड़ी है और आज की असफलता के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं होगा। ये सभी बेहतरीन गेंदों पर आउट हुए। धोनी ने साथ ही कहा कि हम पहला मैच हार गए हैं लेकिन हम कोलकाता और दिल्ली में वापसी करेंगे और सीरीज जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें