कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मनाए जाने वाले संयुक्त नववर्ष कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के कोषाध्यक्ष ने कहा कि हमने संयुक्त कार्यक्रम की योजना बनाई थी। लेकिन टीम इंडिया को नववर्ष का दिन उनके परिवारों के साथ बिताने दिया जा रहा है। इसलिए हमें यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है।
दोनों देशों की टीमें 3 जनवरी को कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे वन डे मैच के लिए सोमवार को पहुंचनी थी लेकिन भारतीय टीम अब मंगलवार को यहां आएगी और पाकिस्तानी टीम के सोमवार को ही पहुंचने की संभावना है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी इस मैच में शामिल होना था लेकिन दिल्ली में एक 23 वर्षीय लड़की की गैंगरेप कांड में मौत हो जाने की वजह से वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।