उप-कप्तान
रोहित शर्मा को लगता है कि टीम ने मौजूदा सीरीज में
दक्षिण अफ्रीका को हराकर विदेशों में सबसे बड़ी वनडे सीरीज अपने अपने नाम की। रोहित ने पांचवें वनडे में 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘निश्चितरूप से मुझे लगता है कि यह विदेशों में वनडे मे हमारी सबसे बड़ी जीत है। यह अच्छी जीत है क्योंकि यह द्विपक्षीय सीरीज थी। इससे पहले हमने
ऑस्ट्रेलिया में 2007-08 में सीबी त्रिकोणीय सीरीज जीती थी। हालांकि वो सीरीज भी काफी कठिन थी।’
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए दोनों की तुलना करना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि यह सीरीज हमारे लिए काफी मायने रखती है। हम जिस तरह से पहले मैच से खेले थे, उसे देखकर साफ पता चलता है कि हमने सीरीज में दबदबा बनाया और नतीजा भी सबके सामने है।’
रोहित ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाया, जिससे यह जीत काफी विशेष बन गई है। उन्होंने कहा, ‘यह जीत सबमें बिल्कुल ऊपर रहेगी। 25 साल बाद हमने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीती है।’