डैरेन सैमी (बाएं) और थिसारा परेरा (दाएं)
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि, डैरेन सैमी ने बीते दिनों खुलासा किया था कि, IPL में उन्हें और परेरा को 'कालू' कहकर बुलाया जाता था, इसका मतलब उन्हें अब पता चला है, जिसके बाद वह काफी गुस्से में हैं। बकौल सैमी, 'मुझे अभी 'कालू' का मतलब पता चला है। मुझे लगता था कि इसका मतलब मजबूत घोड़ा होता है, लेकिन मेरी पहले की पोस्ट इसका कुछ और अर्थ बता रही है और मैं गुस्से में हूं।' हालांकि इस दौरान सैमी ने किसी का नाम नहीं लिया था।