फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Presso पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, जून में खरीदने पर 48,000 रुपये तक का फायदा

Tue, 09 Jun 2020 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
लॉकडाउन से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। लॉकडाउन के नियमों में रियायतों के बाद कार उत्पादन और बिक्री शुरू हो गई है। अनलॉक शुरू होने के बाद चीजें धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स लेकर आ रही हैं। खासकर एंट्री लेवल छोटी कारों पर ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) इस महीने अपनी माइक्रो एसयूवी कार S-Presso (एस-प्रेसो) की खरीद पर 48,000 रुपये की छूट दे रही है। इस ऑफर के तहत मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार खरीदने पर 20,000 रुपये का नगद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 8 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिल रहा है जिसमें ऐक्सेसरीज, कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। Maruti Suzuki S-Presso की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.91 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
इंजन और स्पेशिफिकेशन
मारुति एस-प्रेसो को 5वीं जेनरेशन हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर आधारित है, जिसका उत्पादन भारत में किया जा रहा है। इस कार का दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के बाजारों में निर्यात किया जा रहा है। मारुति एस-प्रेसो में ऑल्टो k10 वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5,500 rpm पर 67 bhp का पावर और 3,500 rpm पर 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और एजीएस ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
फीचर्स
एस-प्रेसो में अपने सेगमेंट के हिसाब से कई फीचर्स मिलते हैं। कार में मारुति का लेटेस्ट 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपॉर्ट के साथ आता है। इस माइक्रो एसयूवी कार में सुरक्षा के लिहाज से डुअल-एयबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉकिंग और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं बेस मॉडल में सिर्फ ड्राइवर साइड एयरबैग मिलता है। 

4 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
वेरिएंट्स और रंग
मारुति सुज़ुकी एस-प्रेसो सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध कराई गई है। कंपनी ने एस-प्रेसो को चार वेरिएंट्स - Std, LXI, VXI, और VXI+ में उतारा है। मारुति सुज़ुकी एस-प्रेसो 6 रंग में उपलब्ध है। इनमें बिल्कुल नए रंग स्टैरी ब्ल्यू और सिजल ऑरेंज शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
माइलेज
मारुति एस-प्रेसो के Std और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं VXI और VXI+ वेरिएंट में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
आ रहा है एस-प्रेसो का CNG मॉडल
मारुति ने 2020 Auto Expo (2020 ऑटो एक्सपो) में S-Presso S-CNG मॉडल को प्रदर्शित किया था। हरियाणा के मानेसर स्थित प्लांट में काम फिर से शुरू होने के साथ ही S-Presso CNG का उत्पादन शुरू हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही देश भर के शोरूमों तक पहुंच जाएगी और इसे लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें