फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: आखिरकार ईशांत शर्मा को मिल गया खरीददार 

Wed, 05 Apr 2017 03:41 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
इशांत शर्मा
विज्ञापन
आईपीएल के दसवें सीजन के पहले हुई नीलामी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया। कहा गया कि ईशांत ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा था। बेस प्राइज के जरूरत से ज्यादा होने के कारण उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना करते हुए कहा कि कोई भी टीम 4 ओवर गेंदबाजी के लिए आप पर 2 करोड़ रुपये क्यों खर्च करेगी?
विज्ञापन


ईशांत अब आईपीएल-10 प्रिटी जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते दिखाई देंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए पर अनुबंधित किया है।  Ishant Sharma, unsold at the IPL players' auction, has been picked by Kings XI Punjab pic.twitter.com/7EMna7kjwC — ANI (@ANI_news) April 4, 2017
विज्ञापन

खिलाड़ियों की चोट साबित हुई लाइफ लाइन

इशांत शर्मा - फोटो : ESPN
दसवें सीजन की शुरुआत से पहले कई विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल से नाम वापस लेना और कई खिलाड़ियों का चोटिल होना ईशांत शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों के लिए लाईफ लाइन साबित हुआ। दसवें सीजन में नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों को चोटिल खिलाड़ियों की जगह आईपीएल टीमों में जगह मिल गई है।  

किंग्स इलेवन पंजाब के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद फ्रेंचाइजी ने ईशांत से संपर्क किया। इसके बाद दोनों के बीच सहमति बन गई। फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब वीरेंद्र सहवाग के नेतृत्व में इंदौर के होलकर स्टेडियम में तैयारी में जुटी है। टीम ने इसे अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाया है। 7 अप्रैल तक टीम यहीं पर अभ्यास करेगी। पंजाब 8 अप्रैल को टीम इसी मैदान पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 

किंग्स इलेवन पंजाब अपने तीन होम मैच इंदौर में खेलने है जबकि वह 4 घरेलू मैच मोहाली में खेलेगी। किंग्स इलेवन के पास फिलहाल 27 खिलाड़ी हैं, जिसमें से 18 भारतीय और 9 विदेशी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें