फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों के बीच जंग से होगा आगाज IPL-10 का आगाज

Wed, 05 Apr 2017 03:40 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तान - फोटो : twitter
विज्ञापन
खिलाड़ियों की चोटों से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल-10 के पहले मुकाबले में बुधवार को गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी। पहले मुकाबले में आरसीबी को कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। कोहली कंधे की चोट और एबी डीविलियर्स पीठ में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। बैंगलोर के बल्लेबाज लोकेश राहुल पहले ही चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं। इस बीच टीम को एक और झटका इस बात से लगा है कि उसके युवा बल्लेबाज सरफराज खान बंगलूरू में एक मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं और पूरे सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं। कोहली की अनुपस्थिति में सरफराज के कोहली के साथ ओपनिंग करने की संभावना जताई जा रही थी। कोहली के टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना नहीं है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन को आरसीबी का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

गेल और वाटसन पर होगा RCB का दारोमदार

शेन वाट्सम
पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली आरसीबी का दारोमदार ऐसे में अपने विस्फोटक ओपनर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और वाटसन पर होगा। लोकेश राहुल की कमी नए उभरते स्टार केदार जाधव पूरी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टी-20 स्टार ट्रेविस हेड के अलावा सचिन बेबी और मनदीप सिंह बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान कर सकते हैं। गेंदबाजी में बैंगलोर के पास इंग्लैंड के पेसर टाइमल मिल्स और युजवेंद्र चहल होंगे। चाहल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में छह विकेट लेकर भारत को सीरीज जिताने में मदद की थी। वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर सैमुअल बद्री, न्यूजीलैंड के एडम मिलने और बाएं हाथ के गेंदबाज अनिकेत चौधरी की सेवाएं भी टीम को उपलब्ध होंगी। श्रीनाथ अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी और ऑलराउंडर पवन नेगी के भी विकल्प होंगे। 

 

वॉर्नर की कप्तानी में गेंदबाजी होगी हैदराबाद की ताकत  

आईपीएल - फोटो : ESPN
पिछली बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना पिछले साल का जादुई प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। हैदराबाद की कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के हाथों में है। हालांकि वॉर्नर भारत के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। धर्मशाला टेस्ट में जरूर उनके बल्ले से रन निकले थे। इस बार भी हैदराबाद के लिए वह प्रमुख खिलाड़ी होंगे। वॉर्नर के साथ शिखर धवन बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर ने देवधर ट्रॉफी में अच्छी पारियां खेलीं और अब वह आईपीएल में अपन्री फॉर्म जारी रखना चाहेेंगे।







 

युवराज सिंह की मौजूदगी से हैदराबाद की बल्लेबाजी होगी मजबूत

युवराज सिंह
सदाबहार बल्लेबाज युवराज सिंह की मौजूदगी से हैदराबाद की बल्लेबाजी और मजबूत हो जाती है लेकिन उसके मध्यक्रम को बेहतर करने की जरूरत पड़ेगी खासतौर पर तब जब वॉर्नर और धवन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाएंगे। मोएजेज हेनरिक्स, केन विलियम्सन, नमन ओझा, दीपक हुड्डा और विजय शंकर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत है। वैसे बुधवार के मैच में बांग्लादेश के युवा पेसर मुस्ताफिजुर रहमान की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी लेकिन अनुभवी आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार और बरिंदर सरां टी-20 प्रारूप के बेहतरीन गेंदबाज हैं जो कभी भी बाजी पलट सकते हैं। इस साल अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान भी टीम से जुड़ गए हैं। ऑलराउंडर की भूमिका में युवराज, हेनरिक्स, बेन कटिंग, मोहम्मद नबी और क्रिस जॉर्डन होंगे।  


 
विज्ञापन

दोनों टीमें में हैं ये खिलाड़ी

ipl
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन, एकलव्य द्विवेद्वी, मोइजेज हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लागलिन, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा (विकेटकीपर), राशिद खान, विजय शंकर, बरिंदर सरां, प्रवीण थाम्बे, केन विलियम्सन और युवराज सिंह। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : शेन वाटसन(कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, अवेश खान, सैमुअल्स बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, ट्रेविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मनदीप सिंह, टाइमल मिल्स, एडम मिलने, पवन नेगी, हर्षल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्सी और बिली स्टेनलेक। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें