फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे की नींद के बावजूद टीम के कहने पर खेले इशांत, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया 'पंजा'

Sun, 23 Feb 2020 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। 
 
विज्ञापन

2 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
वेलिंग्टन टेस्ट से पहले इशांत चोटिल थे। पहटे टेस्ट मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा था लेकिन वह पहले टेस्ट मैच से ठीक तीन दिन पहले (72 घंटे) टीम के साथ जुड़े और कीवियों के खिलाफ विकेटों का 'पंजा' लगाया। 
विज्ञापन

3 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
बताया जा रहा है कि वह इस टेस्ट से पहले दो दिनों तक सही तरीके से सो भी नहीं पाए। बावजूद इसके उन्होंने टीम के कहने बाद मैच खेले और कीवियों के पांच बल्लेबाजों को चारों खाने चित किया। इस दौरान इशांत ने न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, रोस टेलर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को अपना शिकार बनाया।

4 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पारी में पांच विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। उन्होंने दिग्गज जहीर खान को भी पीछे छोड़ दिया। इशांत टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय के मामले में जहीर खान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहीर खान - फोटो : social media
जहीर ने जहां 92 टेस्ट मैच में 11 बार यह कारनामा किया था वहीं इशांत ने 97वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। इस लिस्ट में कपिल देव (23) सबसे ऊपर हैं। वहीं भारत के लिए पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले (35) सबसे आगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें