फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: ईशांत शर्मा ने बताया भारत-पाकिस्तान टीम में असली फर्क, कहा- कभी-कभी पड़ोसी देश के लिए बुरा लगता है

Wed, 24 Sep 2025 04:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ईशांत ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, 'भारत के पास हर फॉर्मेट के लिए वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के पास फिलहाल ऐसी कोई टीम नहीं है जो लगातार शीर्ष स्तर पर चुनौती दे सके।'
विज्ञापन
ईशांत शर्मा - फोटो : Raj Shamani Youtube SS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच मौजूदा अंतर को लेकर बड़ा बयान दिया है। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को लगातार दो बार हराकर अपनी दमदार बढ़त कायम की है। इस पर ईशांत शर्मा ने कहा कि भारत के पास हर फॉर्मेट के लिए वर्ल्ड क्लास टीम है, जबकि पाकिस्तान को एक बेहतर प्लेइंग इलेवन बनाने में भी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन


ईशांत ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, 'भारत के पास हर फॉर्मेट के लिए वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के पास फिलहाल ऐसी कोई टीम नहीं है जो लगातार शीर्ष स्तर पर चुनौती दे सके।'

'कभी-कभी पाकिस्तान के लिए बुरा लगता है'
ईशांत ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बहुत ज्यादा दबाव रहता है, खासकर अपने फैन्स के कारण। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान पर पहले से ही इतना दबाव रहता है, हम और क्या दबाव डालेंगे। उनके फैन्स हमेशा स्टेडियम में उनके पीछे चिल्लाते रहते हैं। कभी-कभी मुझे उनके लिए बुरा लगता है।' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की चुनौतियां भारतीय टीम से कहीं ज्यादा हैं।

'पहले ज्यादा दबाव होता था'
ईशांत ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का रोमांच पहले ज्यादा होता था क्योंकि तब पाकिस्तान के पास दिग्गज खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा, 'पहले दबाव ज्यादा होता था जब उनके पास वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी थे। ये सब महान खिलाड़ी थे। आज की तारीख में हमारे पास जो टैलेंट, एक्सपोजर और इंफ्रास्ट्रक्चर है, वह उनके पास नहीं है।'
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान राइवलरी पर प्रतिक्रिया
हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान मैच अब राइवलरी नहीं रहे क्योंकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत पूरी तरह हावी है। इस पर ईशांत ने भी सहमति जताई और कहा कि वर्तमान में भारतीय टीम का दबदबा इतना ज्यादा है कि पाकिस्तान के पास जवाब नहीं है। उन्होंने कहा, 'भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दबाव हमेशा रहेगा, लेकिन मौजूदा हालात में पाकिस्तान को हमसे ज्यादा दबाव झेलना पड़ता है। भारत की टीम बहुत मजबूत है।'

भारत और पाकिस्तान का तीसरी बार आमना-सामना संभावित रूप से एशिया कप 2025 के फाइनल में हो सकता है। ऐसे में ईशांत का मानना है कि दबाव फिर से पाकिस्तान पर ही ज्यादा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें