फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: इशांक जग्गी ने ईस्ट जोन को संभाला

Wed, 24 Oct 2012 12:54 AM IST
चेन्नई/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इशांक जग्गी (नाबाद 100) के शानदार शतक से ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के तीसरे दिन 232 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। जग्गी ने 251 गेंदों पर नाबाद शतक में 12 चौके लगाए और ईस्ट जोन को छह विकेट पर 117 रन की नाजुक स्थिति से उबारकर 232 रन तक पहुंचाया। सेंट्रल जोन ने जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए थे। तन्मय श्रीवास्तव (07) और विनीत सक्सेना (05) रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल बारिश से पूरी तरह धुल गया था। दूसरे दिन का खेल भी सिर्फ 31.2 ओवर का ही हो सका। दूसरे दिन की समाप्ति पर इशांक जग्गी तीन रन बनाकर क्रीज पर थे। तीसरे दिन ईस्ट जोन ने सुबह तीन विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। जग्गी और इरेश सक्सेना (16) ने चौथे विकेट की साझेदारी में 49 रन जोड़े।

इसके बाद ईस्ट ने चार रन के अंतराल में अपने तीन विकेट गंवा दिए। सेमीफाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सौरभ तिवारी और विप्लव सामंत्रे खाता भी नहीं खोल सके। ईस्ट के छह विकेट 117 रन पर गिर चुके थे लेकिन जग्गी ने शिव गौतम (34) के साथ सातवें विकेट की महत्वपूर्ण साझेदारी में 57 रन जोड़े।
विज्ञापन


प्रवीण कुमार ने गौतम को आउट किया जबकि ईश्वर पांडे ने तीन गेंदों के अंतराल में बसंत मोहंती (02) और अशोक डिंडा (00) को आउट कर ईस्ट जोन का स्कोर नौ विकेट पर 190 रन कर दिया। जग्गी ने फिर आखिरी बल्लेबाज आलोक मंगराज (03) के साथ अंतिम विकेट के लिए 42 रन की बहुमूल्य साझेदारी की। सेंट्रल जोन की तरफ जलज सक्सेना ने 62 रन देकर पांच जबकि ईश्वर पांडे ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें