स्ट्राइक रोटेट करना मेरी ताकत नहीं
किशन ने आगे कहा "जब स्ट्राइक रोटेट करने की बात आती है, तो कुछ खिलाड़ियों में स्ट्राइक रोटेट करने की ताकत होती है। कुछ खिलाड़ियों में बड़े शॉट मारने की ताकत होती है। बहुत से लोग मेरे जैसे छक्के नहीं मार सकते, मैं इसे आसानी से कर सकता हूं। छक्के मारना मेरी ताकत है, जब मैं बड़े शॉट्स के जरिए अपना काम कर सकता हूं, मैं तब स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में नहीं सोचता। कई बार ऐसा होगा जब मुझे स्ट्राइक रोटेट करने की आवश्यकता होगी, इसलिए उसके लिए अभ्यास भी जरूरी है। लेकिन अगर गेंद छक्के के लिए है, और मेरी ताकत छक्का मारना है तो मुझे खुद को स्ट्राइक रोटेट करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।"
किशन एक और छक्का लगाने की कोशिश में आउट हुए, और अपने पहले वनडे शतक से सिर्फ सात रन से चूक गए। उन्होंने इस पर कहा कि अगर गेंद छक्का मारने के लिए थी, तो वह बड़े शॉट का प्रयास करेंगे। क्योंकि टीम के लिए रन व्यक्तिगत उपलब्धि से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा "आज के क्रिकेट में स्ट्राइक रोटेशन महत्वपूर्ण है। आपके दिमाग में यह विचार आता है, कि 'मैं एक शतक से सात रन दूर हूं और मुझे एक-एक रन लेकर वहां पहुंचना चाहिए'। लेकिन मैंने अपना क्रिकेट कभी इस तरह नहीं खेला है। अगर गेंद छक्के के लिए है तो मैं इसकी कोशिश करूंगा। मैं कभी भी सिर्फ अपने रनों के बारे में नहीं सोचता हूं। अगर मैं भारत के लिए खेल रहा हूं, और मैं अपने रनों के बारे में सोच रहा हूं, तो मैं प्रशंसकों को निराश कर रहा हूं।"
ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, अश्विन ने कार्तिक-चहल के साथ ली सेल्फी
टी20 विश्व कप टीम से बाहर होने के बारे में पूछे जाने पर किशन ने कहा, "जाहिर है कि आपको बुरा लगता है जब आप किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होते हैं, अगर आप वहां अपनी जगह बनाते हैं तो यह गर्व की बात है। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ ऐसे क्षेत्र होंगे जहां कमी होगी और चयनकर्ताओं और कोचों ने उन पर ध्यान दिया होगा। मुझे भी लगता है कि सुधार किया जा सकता है और मुझे पता है कि मैं बहुत बेहतर कर सकता हूं।"
IND vs SA Video: टॉस के दौरान धवन को सिक्का देना भूले रेफरी श्रीनाथ, मांजरेकर ने पूछा तो हड़बड़ी में टॉस कराया
"मुझे पता है कि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है, मैं बेहतर कर सकता हूं। हमारी मुख्य टीम में बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो अच्छी फॉर्म में हैं। मैं अपने समय का इंतजार करूंगा। मुझे जब भी मौका मिले तब आत्म-विश्वास का होना जरूरी है।"