फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम पहुंचे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली!: वायरल वीडियो में बोले- घर जैसा महसूस हो रहा; क्या है इसका सच?

Sat, 26 Sep 2026 05:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके एक वृद्धाश्रम में नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कांबली सेंटर की सुविधाओं और साफ-सफाई की तारीफ करते दिखते हैं, हालांकि वीडियो और उनके वहां रहने के दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विनोद कांबली - फोटो : X (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह ठाणे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में 54 वर्षीय कांबली एक वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। वह वहां की सुविधाओं और साफ-सफाई की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में कांबली यह भी कहते नजर आते हैं कि उन्हें वहां रहते हुए घर जैसा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में कांबली ने क्या कहा?
वायरल क्लिप में कांबली सेंटर की सुविधाओं और हाइजीन की तारीफ करते दिखाई देते हैं। वह वहां मिल रहे माहौल को लेकर सकारात्मक नजर आते हैं और कहते हैं कि उन्हें सेंटर में घर जैसा महसूस हो रहा है। हालांकि, वीडियो में उनके बोलने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। 

क्या वाकई वृद्धाश्रम में रह रहे हैं कांबली?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि कांबली ठाणे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। लेकिन इस दावे और वीडियो की ष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

विनोद कांबली - फोटो : ANI
पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए थे
पिछले साल तबीयत बिगड़ने पर कांबली को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत थी। जांच के दौरान उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का पाया गया था। करीब दो हफ्ते इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था।
विज्ञापन

कांबली का क्रिकेट करियर
कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें