समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चुनावी रथ रायबरेली से शुरू हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र से शुरू हुई इस यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।
विनोद अग्निहोत्री: वहां लोकसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस जीतती हो, लेकिन विधानसभा में अमेठी-रायबरेली में समाजवादी पार्टी का ही दबदबा रहता है। सपा के ऊंचाहार के विधायक जो अब सत्ता पक्ष के साथ चले गए हैं। उन्हें भी संदेश देने के लिए अखिलेश ने यादव ने रायबरेली से अपनी यात्रा शुरू की। हालांकि, कांग्रेस इससे असहज है। भले राहुल गांधी और प्रियंका ने कुछ नहीं कहा हो लेकिन अजय राय ने तो प्रतिक्रिया दे दी। कुल मिलाकर ये गठबंधन की रस्साकस्सी है।