फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई सचिन को संन्यास ले लेना चाहिए?

Mon, 26 Nov 2012 04:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन पिछली 28 टेस्ट पारियों में शतक नहीं बना पाए हैं। पिछली 10 पारियों में वह एक भी अर्द्घशतक नहीं लगा पाए हैं। लेकिन उनके संन्यास पर सवाल तभी उठता है जब टीम इंडिया हारती है। मौजूदा घरेलू सीरीज में सचिन मुंबई की दोनों पारियों में 8-8 रन बनाकर एक ही गेंदबाज मोंटी पनेसर के शिकार बने। पहले टेस्ट में भी सचिन केवल 13 रन बनाकर स्वान की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन


पिछली 3 पारियों में सचिन स्पिन गेंदबाजी के सामने असहज हुए और आउट हो गए। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि सचिन तेज गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते हुए लगातार बोल्ड हो रहे हैं लेकिन अब अगर स्पिन गेंदबाजों के आगे भी सचिन का यही हाल रहा तो क्या यह मान लिया जाए कि सचिन के संन्यास का समय आ गया है।

सुनील गावस्कर सहित कई विशेषज्ञ यह मानते हैं कि सचिन पर उम्र हावी हो चुकी है, अब उन्हें संन्यास के बारे में सोचना चाहिए। आपके हिसाब से सचिन अपने बल्लेबाजी में क्यों लगातार फ्लॉप हो रहे हैं?
विज्ञापन


क्या सचिन की उम्र हो चुकी है?
सचिन 23 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी उम्र 24 अप्रैल 2013 को 40 साल हो जाएगी। मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे, दोनों में काफी तेजी आ गई है। ऐसे में क्या सचिन की उम्र उन्हें इस तेजी में साथ नहीं दे पा रही है? खुद उनके आर्दश गावस्कर ने कहा कि तेंदुलकर लंबे समय से खेल रहे हैं और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रन कम आ रहे हैं जो आलोचकों को सवाल उठाने का मौका देता है। गावस्कर इससे पहले भी सचिन की उम्र को लेकर बयान दे चुके हैं।

क्या रन न बना पाने का दबाव है?
सचिन ने इस साल अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उनके केवल 274 रन हैं। यह कहा जा सकता है कि सचिन इस समय आउट ऑफ फॉर्म हैं। वो लगातार रन को तरस रहे हैं जिसका दबाव उन पर है। सचिन इसी दबाव में खेल रहे हैं जिस कारण वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं।

टीम से बाहर होने का डर नहीं
यह एक सबसे बड़ी सच्चाई है कि जब तक सचिन चाहते हैं वो टीम में शामिल होते रहेंगे। सचिन को इस बात का कभी भी डर नहीं रहा कि वो टीम से बाहर भी हो सकते हैं। क्या यह कारण माना जा सकता है कि सचिन अपने प्रदर्शन को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं।

रन बनाने के भूख की कमी?
सचिन के बारे में कहा जाता था कि वो टीम इंडिया के रन मशीन हैं। लेकिन पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है कि सचिन में रन बनाने की भूख कम हो गई है। सचिन का यह रवैया उनके फॉर्म पर दिख रहा है। सचिन के लगातार फ्लॉप होने का यह भी कारण हो सकता है।

क्या केवल रिकॉर्ड के लिए खेल रहे हैं सचिन?
सचिन भले ही रिकॉर्ड के बादशाह हों लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जो सचिन हासिल करना चाहेंगे। सचिन के नाम अभी भी टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक नहीं है। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरा शतक लगाया है।
विज्ञापन

भारत की तरफ से सहवाग ने भी 6 दोहरे शतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें