फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: टी20 विश्व कप से पहले चोटिल हैं रोहित और अर्शदीप? हिटमैन का काला घुटना देख फैंस चिंतित

Tue, 04 Oct 2022 08:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के आखिरी मैच से पहले रोहित शर्मा के काले घुटने ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान रोहित का घुटना काले रंग का दिख रहा था, जो चोट की वजह से हो सकता है। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है। इस मैच के बाद भारतीय टी20 टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। यहां सभी खिलाड़ी विश्व कप की तैयारी करेंगे और अभ्यास मैच खेलेंगे। विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की चोट भारत के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट की वजह से टी20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद कप्तान रोहित और अर्शदीप के चोटिल होने की आशंका ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


IND-W vs UAE-W T20: भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, यूएई को 104 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे और इस दौरान उनका घुटना काले रंग का दिख रहा था। रोहित के बाएं पैर का काला रंग फैंस की चिंता बढ़ाने वाला है। इस काले रंग की वजह उनके घुटने की चोट हो सकती है या हल्की चोट से बचने के लिए रोहित ने कोई नीकैप या बैडेड पहना हो। अगर कप्तान रोहित भी चोटिल होते हैं तो यह भारत के टी20 विश्व कप जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका होगा। 
विज्ञापन


AB De Villiers: आईपीएल में वापसी पर बोले डिविलियर्स- मैं एक आंख के साथ खेल सकता हूं?

टॉस के दौरान क्या बोले कप्तान?
टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर कुछ नहीं कहा और मैच में फील्डिंग के दौरान भी उन्हें दौड़ने में कोई तकलीफ नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने एक मिसफील्ड जरूर की। गेंद पकड़ने के लिए उन्हें नीचे झुकना था और वह ठीक तरीके से ऐसा नहीं कर पाए।

तीसरा टी20 नहीं खेल रहे अर्शदीप
इस मैच में अर्शदीप सिंह भी नहीं खेल रहे हैं। रोहित ने बताया कि उन्हें हल्की चोट है, लेकिन यह गंभीर नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, कुछ समय पहले बुमराह के लिए भी यही बात कही जा रही थी, लेकिन अब वह टीम से बाहर हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें