फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Pandya-Jasmin Walia: हार्दिक और जैस्मिन को लेकर अटकलें तेज, मुंबई टीम की बस में नजर आईं, देखें वीडियो

Tue, 01 Apr 2025 12:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जैस्मिन एक गायिका हैं। हार्दिक के साथ जैस्मिन के नाम की चर्चा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस लगातार इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं। मुंबई टीम की बस में जैस्मिन के पहुंचने ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/Jasmin Instagram
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत से ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया को लेकर हो रही है। दरअसल, गायिका और टीवी पर्सनैलिटी जैस्मिन सोमवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) की जीत के बाद मुंबई की टीम बस में नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि हार्दिक फिलहाल जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं। हार्दिक पिछले साल पत्नी नताशा स्टैनकोविच से अलग हुए थे। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। हालांकि, हार्दिक और नताशा की राहें जुदा हो चुकी हैं। अब भारत का यह स्टार ऑलराउंडर अटकलों के मुताबिक जैस्मिन को डेट कर रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/IPL/Jasmin walia Instagram
जैसे ही मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ अपने घर पर आठ विकेट से जीत दर्ज की, सोशल मीडिया पर जैस्मिन वालिया ट्रेंड करने लगीं। पूरा फोकस उन पर हो गया। जैस्मिन इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। जैस्मिन मैच के दौरान मुंबई और उसके कप्तान को चीयर करती दिखीं और इसने दोनों के बीच रिश्ते की अटकलों को और मजबूत किया है। इसके बाद स्टेडियम से निकलकर जैस्मिन मुंबई टीम की बस में एंट्री करती दिखीं। मुंबई टीम या किसी भी टीम की बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों को ही एंट्री मिलती है। इसने अटकलों को और पुख्ता किया।

यह भी पढ़ें: Jasmin Walia Hardik Pandya: कौन हैं हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रैंड जैस्मिन वालिया? इस गाने ने मचाई थी धूम
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया - फोटो : IPL/BCCI/Jasmin Walia Instagram
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान भी जैस्मिन स्टैंड्स में दिखी थीं। कुछ फैंस ने दावा किया था कि स्टैंड्स से जैस्मिन ने हार्दिक को फ्लाइंग किसेस भी दिए थे। इसके अलावा जैस्मिन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी नजर आई थीं। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे।

4 of 6
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/IPL/Jasmin walia Instagram
इन दोनों के रिश्ते की खबरें सबसे पहले तब आई थीं जब हार्दिक ग्रीस में छुट्टियां मना रहे थे। उसी वक्त जैस्मिन ने भी तस्वीरें साझा की थीं और वह भी ग्रीस की थीं। दोनों एक ही लोकेशन से फोटोज शेयर कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/IPL/Jasmin walia Instagram
जैस्मिन वालिया ने अपने गाने और टेलीविजन करियर के जरिये मनोरंजन जगत जगह बनाई है। उन्होंने 'बॉम डिग्गी' जैसे कई सुपरहिट गाने गए हैं। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो में भी दिखाई पड़ी हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या के साथ उनके रिश्तों की अटकलों ने उन्हें अलग तरह के स्पॉटलाइट में रखा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: 267 दिन बाद टी20 में वापसी करने वाले हिटमैन का बल्ला अब तक खामोश, तोड़ा 15 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/IPL/Jasmin walia Instagram
एमआई बनाम केकेआर मैच में कई स्टार्स स्टेडियम में मौजूद थे। इनमें शाहिद कपूर जैसी बॉलीवुड सितारे अपने परिवार के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। अनन्या पांडे, नव्या नंदा और सुहाना खान भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं और उन्होंने केकेआर की हार के बावजूद उनका पूरा समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें