फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारतीय तेज गेदबाजों के नाम रहा साल', लक्ष्मण ने कहा- ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना रहा खास

Sat, 28 Dec 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 81 विकेट बटोरे उमेश, इशांत और शमी की तिकड़ी ने टेस्ट मैचों में 20 की औसत से
  • 41 वर्ष बाद ऐसा हुआ जब एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम के पेसरों ने 20 से कम औसत से 20 से ज्यादा विकेट चटकाए
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि उन्हें लगता है कि देश का 'तेज गेंदबाजी पावरहाउस' के रूप में ऊपर बढ़ना ही साल की सुर्खियां रहीं।

विज्ञापन


उमेश यादव (23), इशांत शर्मा (25) और मोहम्मद शमी (33) ने 20 से भी कम औसत से इस साल टेस्ट में 81 विकेट चटकाए। इससे पहले 41 वर्ष पूर्व ऐसा हुआ था जब एक टीम के तीन तेज गेंदबाजों ने एक कैलेंडर वर्ष में 20 से भी कम औसत से 20 से ज्यादा विकेट चटकाए थे। तब 1978 में इंग्लैंड के इयान बॉथम, क्रिस ओल्ड और बॉब विलिस ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

पठान ने कहा,‘इस साल हमने देखा कि भारत के तेज गेंदबाजों ने देश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। हमने जो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी लाइन-अप देखे हैं, यह उनमें से एक रहा। हमने उनकी गेंदबाजी के इरादे देखे और तेज स्विंग गेंदबाजी की। गेंद नई थी या पुरानी, यह मायने नहीं रहा। मैंने भारतीय क्रिकेट की प्रगति को देखा है विशेषकर तेज गेंदबाजी के मामले में। तो मेरे लिए यह साल की अहम बात रही।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना रहा सबसे खास : लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण
पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया पर उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मिली जीत को 2019 के ‘पंसदीदा क्षण’ में शामिल किया है। भारत ने दिसंबर 2018 में शुरू होकर जनवरी 2019 तक हुई चार मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। 

लक्ष्मण ने कहा, 'यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा साल रहा लेकिन टेस्ट क्रिकेटर होने के नाते मेरा सपना हमेशा ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना था लेकिन मैं अपने करियर में इसे हासिल नहीं कर सका। मैं बहुत खुश हूं कि भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसकी ही सरजमीं पर हरा दिया जो 2019 में भारतीय क्रिकेट के पसंदीदा पल रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें