क्रिकेट इतिहास में 27 अक्टूबर का दिन खास है। इस दिन क्रिकेट के तीन लेफ्ट हैंड बैट्समैन अपना जन्मदिन मनाते हैं। एक खिलाड़ी इनमें से बॉलिंग ऑल राउंडर रहे हैं। करीब 10-12 साल पहले वह टीम इंडिया के मैच विनिंग प्लेयर रहे हैं।
यह तीनों खिलाड़ी एक ही दिन यानी 27 अक्टूबर को पैदा हुए
इरफान पठान
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और टीम इंडिया से बाहर चल रहे इरफान पठान में एक समानता है। यह तीनों खिलाड़ी एक ही दिन यानी 27 अक्टूबर को पैदा हुए। पठान बॉलिंग आलराउंडर के रूप में टीम इंडिया की ओर से खेले हैं। उन्हें बल्लेबाज की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। लेकिन उन्होंने लेफ्ट हैंड बैटिंग से सबको प्रभावित किया था।
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ht
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के तेज तर्रार ओपनर हैं। कंगारू टीम की तरफ से वह टेस्ट, वन डे और टी-20 में ओपनिंग करते हैं। एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के बाद डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के मैच विनर ओपनिंग बैट्समैन माने जाते हैं। आगामी एशेज सीरीज में वॉर्नर से बड़ी पारी की उम्मीद ऑस्ट्रेलिया को होगी। वॉर्नर ने 66 टेस्ट में 20 शतकों की मदद से 5705 रन बनाए। 101 वन डे में 14 शतकों की मदद से 4270 रन बनाए।
कुमार संगकारा
संगकारा
श्रीलंका क्रिकेट में एक बड़ा नाम रहे हैं। वन डे और टेस्ट में श्रीलंका के लिए कई कीर्तिमान रचे। श्रीलंका के दो विश्वसनीय बल्लेबाज महिला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने श्रीलंका के लिए काफी सालों तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है। करियर में 134 टेस्ट खेलते हुए 38 शतक की मदद से 12400 रन बनाए। 404 वन डे में 14234 रन बनाए। 25 शतक लगाए।
इरफान पठान
इरफ़ान पठान
- फोटो : indian express
2003 के दौर में टीम इंडिया के लिए उम्मीद की एक बड़ी किरण बनकर उभरे इरफान पठान ने दो-तीन साल बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया। पठान एक सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर के रूप में उभर ही रहे थे कि उनके करियर पर विराम लग गया। पठान ने 29 टेस्ट में 1105 रन बनाए। 1 शतक लगाया। 120 वन डे में 1544 रन बनाए। 5 अर्धशतक लगाया।