हालांकि पठान ने अपने सीनियर खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि सचिन और लक्ष्मण हमेशा उनकी तारीफ करते थे।
सचिन कहते थे कि मैंने कभी तुम्हारे जैसा स्विंग बॉलर नहीं देखा। वहीं
लक्ष्मण कहते थे कि तुम्हारी गेंद खेलना मतलब घुटनों पर चोट खाना है। इससे साफ होता था कि उनका आपसी विवाद केवल हम उम्र खिलाड़ियों से था।
इरफान पठान ने टीम इंडिया की तरफ से 29 टेस्ट और 120 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1105 रन और 100 विकेट लिए हैं। वहीं 120 वनडे में 5 अर्धशतक की मदद से 1544 रन और 173 विकेट लिये। पठान आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 अप्रैल 2008 में खेला था और श्रीलंका के खिलाफ 4 अगस्त 2012 में आखिरी बार वनडे मैच खेला था।