फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान पठान ने पेसर्स को दी चेतावनी, दोबारा क्रिकेट शुरू होने पर रखनी होगी यह सावधानी

Sun, 19 Jul 2020 09:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण ब्रेक के बाद जब वापसी करेंगे तो तेज गेंदबाजों को लय में आने में कम से कम चार से छह हफ्ते का समय लगेगा। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण भारत में अधिकतर क्रिकेटर मार्च से ही अभ्यास नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने महाराष्ट्र के बोइसर में मई में ट्रेनिंग शुरू की जबकि ऋषभ पंत और सुरेश रैना ने हाल में गाजियाबाद में नेट अभ्यास किया। अन्य खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा भी ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।

भारत की ओर से 29 टेस्ट और 120 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं तेज गेंदबाजों को लेकर चिंतित हूं।’ उन्होंने कहा, ‘लय हासिल करने के लिए चार से छह हफ्ते का समय लग सकता है। यह मुश्किल काम है और अगर आप 140-150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हो, एक गेंद फेंकने के लिए 25 गज दौड़ते हो और फिर कुछ ओवर फेंकते तो यह मुश्किल है।’
विज्ञापन


पठान ने कहा, ‘हमारे शरीर में जकड़न आ जाती है, चोट का प्रबंधन भी अहम होगा क्योंकि मुझे लगता है कि किसी भी तेज गेंदबाज को लय में आने में कम से कम चार से छह हफ्ते का समय लगता है इसलिए मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों को स्पिनरों और बल्लेबाजों की तुलना में थोड़ा अधिक सतर्क रहना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें