फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलिंग: परिवार संग शेयर की गई तस्वीर को लेकर इरफान पठान की हुई आलोचना, पत्नी ने किया बचाव

Mon, 31 May 2021 01:17 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की पत्नी सफा बेग ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, जो उनके पति को पत्नी का चेहरा ब्लर करने पर काफी खरी-खोटी सुना रहे थे। 
विज्ञापन
इरफान का परिवार... - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चित व नामी हस्तियों की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों को लेकर कभी उनकी सराहना तो कभी आलोचना की जाती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान के साथ भी हो रहा है। दरअसल, इन दिनों इरफान पठान को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर के कारण कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस तस्वीर में इमरान अपनी पत्नी व बेटे के साथ हैं, लेकिन ट्रोलर्स को इस फोटो कुछ ऐसा दिखाई पड़ गया जिसे लेकर पठान को कोसा जा रहा है। हालांकि, इरफान के बचाव में अब उनकी पत्नी सफा बेग सामने आ गई हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
हाल ही में इरफान पठान के बेटे इमरान पठान के सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई, जिसमें सफा बेग के चेहरे पर नकाब नहीं था, लेकिन उनका चेहरा एडिट करके ब्लर किया हुआ था। इस फोटो पर ट्रोलर्स ने इरफान को काफी भला-बुरा कहा। फोटो में इरफान और उनके बेटे ने मास्क नहीं लगाया था। सफा बेग ने भी मास्क नहीं लगाया था, लेकिन फोटो देखने में ऐसा लग रहा था कि उन्होंने मास्क लगा रखा है। फिर क्या ट्रोलर्स को आलोचना करने का मौका मिल गया और उन्होंने इरफान को खरी-खोटी सुनाने में कोई कमी न छोड़ी।

सफा बेग ने टोड़ी चुप्पी 
पति की आलोचना होते देख सफा बेग ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी और उस तस्वीर को फिर से शेयर करते हुए कहा, 'मैंने अपने बेटे इमरान का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और मैं ही उसमें पोस्ट करती हूं, ताकि जब वह बड़ा हो जाए, तब ये यादें देख सके। मैं यह अकाउंट संभालती हूं और खास कर इस तस्वीर की बात करें तो मैंने अपने चेहरे को खुद ब्लर किया था अपनी मर्जी से। यह मेरा फैसला था और इरफान का इससे कोई लेना देना नहीं है।' एक समाचार पत्र से बात करते हुए सफा ने कहा, 'मैंने कभी यह नहीं सोचा कि परिवार की एक सिंपल सी फोटो से बिना बात का विवाद खड़ा हो जाएगा। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मुझे कभी भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें