टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नाडा के एंटी डोपिंग अपील्स पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त जज आरवी ईश्वर की अगुआई वाली छह सदस्यीय समिति में सहवाग के अलावा एक अन्य क्रिकेटर को विनय लांबा को जगह मिली है। विनय लांबा साल 1967 से 1981 के बीच दिल्ली के लिए 76 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं।
समिति के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ वकील विभा दत्ता मखीजा, डॉ. नवीन डांग और हर्ष महाजन शामिल हैं। यह पहला मौका है जब इस पैनल में दो क्रिकेटरों को जगह दी गई है।