फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ireland Batsman Record: आयरलैंड के बल्लेबाज ने 19 गेंदों में बना डाले 96 रन, लगातार पांच गेंदों पर लगाए पांच छक्के, देखें VIDEO

Fri, 27 May 2022 05:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

पॉल स्टर्लिंग इससे पहले टी20 क्रिकेट में दो शतक लगा चुके हैं। यह उनका तीसरा शतक है। अपनी पारी में स्टर्लिंग ने 96 रन सिर्फ चौके-छक्के लगाकर बना दिए। उन्होंने 51 गेंद में 119 रन बनाए।  
 
विज्ञापन
टी-20 ब्लास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने टी20 ब्लास्ट 2022 में 51 गेंदों पर 119 रन की पारी खेलकर सनसनी मचा दी है। अपनी इस पारी में उन्होंने एक ओवर में 34 रन बनाए। 119 में से 96 रन सिर्फ चौके और छक्के के जरिए ही आए। स्टर्लिंग ने अपनी पारी में नौ चौके और 10 छक्के लगाए, यानी उन्होंने 19 गेंदों पर ही 96 रन बटोर लिए थे। स्टर्लिंग ने 46 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उनकी शानदार पारी की बदौलत वारविकशायर की टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसके जवाब में नॉर्थम्पटनशायर की टीम 14.2 ओवर में सिर्फ 81 रन पर सिमट गई। वॉरविकशायर ने बारिश से बाधित यह मैच 125 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


पाल स्टर्लिंग ने नॉर्थम्टशायर के तेज गेंदबाज जेम्स सेल्स के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। इस समय लगा कि वो एक ओवर में छह छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, लेकिन आखिरी गेंद पर वो चार रन ही बना सके और खास रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। हालांकि, इस मैच में उन्होंने अपने टी20 करियर की तीसरा शतक बनाया। स्टर्लिंग पहली बार टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं और अपने पहले सीजन में ही उन्होंने कमाल की पारी खेली है।
 
विज्ञापन

स्टर्लिंग ने अपनी पारी में नौ चौके और 10 छक्के जड़े 
पॉल स्टर्लिंग ने अपनी पारी में नौ चौके और 10 छक्के लगाए। उनके 119 रन में से 96 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए आए थे, जबकि 23 रन उन्होंने भागकर बनाए थे। अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले स्टर्लिंग आखिरी ओवर में आउट हुए। संडरसन ने उन्हें कप्तान कॉब के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले स्टर्लिंग ने नॉर्थम्पटनशायर के हर गेंदबाज की पिटाई की। इस टीम के कप्तान कॉब को छोड़कर किसी गेंदबाज का इकोनॉमी रेट 10 से नीचे नहीं रहा। कॉब ने भी दो ओवर में 18 रन लुटाए। 

वारविकशायर का रन रेट आसमान पर 
पहले मैच में बड़ी जीत के बाद वारविकशायर की टीम का नेट रन रेट आसमान पर पहुंच गया है और यह टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। एक मैच में दो अंक के साथ वारविकशायर का नेट रन रेट +8.888 का है। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद डरहम की टीम का नेट रन रेट +2.700 का है। बड़ी हार के बाद नार्थम्टनशायर का नेट रन रेट -8.888 का हो गया है और इस टीम को वापसी करने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें