ब्रिसबेन में आयरलैंड और यूएई के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। आयरलैंड ने यूएई को 2 विकेट से हरा दिया। लेकिन आयरलैंड की जीत ने पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ा दी है। क्योंकि पाकिस्तान और आयरलैंड एक ही गु्प में है। ऐसे में आयरलैंड अपने दो मैच लगातार जीत चुका है जबकि पाकिस्तान को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
इस ग्रुप में पाकिस्तान और आयरलैंड के अलावा भारत, वेस्टइंडील, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाव्बे और यूएई है। भारत अपने दो मैच जीतकर शीर्ष में है। वहीं, वेस्टइंडीज तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। वहीं, आयरलैंड तीसरे नंबर पर और दक्षिण अफ्रीका दो में से एक मैच जीतकर चौथे नंबर पर है। जिम्बाव्बे को तीन में से एक मैच में ही जीत नसीब हुई है और वह ग्रुप में पांचवे नंबर पर है। आखिर में यूएई और पाकिस्तान दोनों टीम का अभी तक कोई खाता नहीं खुला है।
बुधवार को हुए वर्ल्ड कप के 16वें लीग मैच में आयरलैंड और यूएई के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। यूएई के 278 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 4 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। 97 रन पर आयरलैंड के चार विकेट गिर चुके थे। ऐसे में एंडी बालबिर्ने और केविन गेरी विल्सन ने पांचवे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की।
30 रन बनाकर एंडी आउट हो गए। उनके बाद केविन ओ ब्रायन ने विल्सन के साथ टीम को संभाला। दोंनों ने शानदीर अर्धशतक लगाकर टीम को जीतने के नजदीक खड़ा कर दिया लेकिन जीत से महज कुछ देर पहले दोनों बल्लेबाज आउट हो गए। एक वक्त यूएई का पलड़ा आयरलैंड पर भारी दिखने लगा था। लेकिन यूएई टीम के फिल्डरों के कुछ महत्वपूर्ण कैच छोड़ने से आयरलैंड को फायदा मिला और आयरलैंड 4 गेंद रहते मैच जीत गया।
यूएई की ओर से सर्वाधिक विकेट अमजद जावेद को मिले। उन्होंने तीन विकेट लिए। दूसरे सफल गेंदबाज कप्तान मोहम्मद तौकीर रहे। उन्हे दो सफलता मिली। जबकि मोहम्मद नवीद को दो और मंजुला गुरूंग को एक सफलता मिली।
इससे पहले पहले ऑयरलैंड ने टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।