फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलेगी आयरलैंड

Fri, 13 Oct 2017 01:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
आयरलैंड - फोटो : getty
विज्ञापन
इस साल जून में अफगानिस्तान के साथ टेस्ट टीम का दर्जा पाने वाली आयरलैंड क्रिकेट टीम अगले साल मई में अपना पहला टेस्ट खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू धरती पर वह ये ऐतिहासिक मुकाबला खेलने उतरेगी। इस बात की घोषणा गुरुवार को आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ने की। 
विज्ञापन


पांच दिवसीय प्रारूप खेलने का दर्जा हासिल करने वाली 12वीं टीम बनने के बाद आयरलैंड इस बात पर विचार कर रही थी कि वो किस टीम के खिलाफ इस ऐतिहासिक अवसर की शुरुआत करे। आयरलैंड क्रिकेट के चीफ वारेन ड्यूट्रॉम ने बताया कि हम अगले साल मई में अपने पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए बेताब हैं। हमारी ये इच्छा थी कि टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के 12 महीने के भीतर घरेलू दर्शकों के सामने अपनी सरजमीं पर टेस्ट पदार्पण करें। 

उन्होंने कहा फिलहाल पाकिस्तानी टीम आईसीसी रैंकिंग में सातवें पायदान पर है। लेकिन ठीक एक साल पहले वह दुनिया की नंबर एक टीम भी थी। उन्होंने आगे कहा, हमें इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम और दर्शक इस पल का और इंतजार नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टफील्ड ने पहले टेस्ट की तारीख और विरोधी टीम की घोषणा होने पर खुशी जताते हुए कहा, ये आईरिश क्रिकेट के लिए एक शानदार खबर है। ये एक स्पेशल मूवमेंट होने जा रहा है जिसे इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। पोर्टफील्ड ने आगे कहा, ये क्रिकेट का सर्वोच्च जगह है। मैं जानता हूं कि क्रिकेट के इस प्रारूप का खिलाड़ियों और आइरिश क्रिकेट से जुड़े लोगों के लिए  कितना महत्व है। ये एक छोटे सफर मे आइरिश क्रिकेट की झोली में आने वाली एक बड़ी उपलब्धि है।  मैच की तारीख और वेन्यू का निर्धारण इस सप्ताह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में इस सप्ताह होने वाली आईसीसी की बैठक में तय हो जाएगा। 

आयरलैंड क्रिकेट का इतिहास तकरीबन 200 साल पुराना है लेकिन 1969 से पहले इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं गया था। 1969 में टीवी पर प्रसारित एक मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को सियोन मिल्स में खेले गए मैच में महज 25 रन पर ढेर कर दिया था। अबतक आयरलैंड ने खुद को केवल वनडे विश्वकप के लिए तैयार किया है। साल 2007 के विश्वकप में पाकिस्तान को मात देकर उसने सनसनी मचा दी थी। इसके बाद साल 2011 के विश्वकप में बैंगलोर में खेले गए मैच में पड़ोसी इंग्लैंड को भी मात दी थी। इसके अलावा आयरिश टीम वेस्टइंडीज को भी वनडे क्रिकेट में मात दे चुकी है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें