फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRE vs SL: बिलबिर्नी और स्टर्लिंग के बीच शतकीय साझेदारी, दूसरे टेस्ट में आयरलैंड की मजबूत शुरुआत

Mon, 24 Apr 2023 11:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले

सार

एंडी बिलबिर्नी और पॉल स्टर्लिंग के बीच 115 रन की साझेदारी से आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 319 रन का स्कोर बना लिया।
विज्ञापन
बिलबिर्नी और स्टर्लिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड के कप्तान एंडी बिलबिर्नी और पॉल स्टर्लिंग के बीच 115 रन की साझेदारी से आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 319 रन का स्कोर बना लिया। यह आयरलैंड का टेस्ट में दूसरा श्रेष्ठ स्कोर है। बिलबिर्नी 95 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 163 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए। स्टर्लिंग जो 74 रन बना चुके हैं। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा। उन्होंने 133 गेंदों की पारी में तीन छक्के और छह चौके लगाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज लोरेन टकर 78 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कर्टिस 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी पर उतरी मेहमान टीम का स्कोर लंच के समय तीन विकेट पर 106 रन था और दूसरे सत्र में उसने 93 रन जोड़े थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें