फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टुअर्ट बिन्नी का शानदार शतक, करुण नायर मौका चूके

Mon, 10 Feb 2014 05:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिवसीय ईरानी ट्रॉफी में रणजी चैंपियन कर्नाटक ने स्टुअर्ट बिन्नी की शतकीय पारी के दम पर शेष भारत पर बड़ी बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


बंगलूरू में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप्स तक कर्नाटक ने पांच विकेट के नुकसान पर 390 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्टुअर्ट बिन्नी (115) खेल रहे हैं। शेष भारत की ओर से पंकज सिंह को दो सफलता हुई।

बिन्नी के नाबाद शतक के अलावा गणेश सतीश (84) तथा करुण नायर (92) की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर कर्नाटक ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। शेष भारत के बनाए 201 रनों के जवाब में कर्नाटक ने 189 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड दौरे से अपना अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले बिन्नी अपनी प्रतिभा साबित करते हुए आठवां प्रथम श्रेणी शतक बनाया।

बिन्नी ने करुण नायर (92) के साथ पांचवें विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले मनीष पांडे (36) और गणेश सतीश (84) के बीच तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। गणेश 84 रन बनाकर आउट हुए।

विनय कुमार के छह विकेट
इससे पहले रणजी चैंपियन कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार (छह विकेट) ने ईरानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन रविवार को कहर बरपाते हुए शेष भारत की टीम को मात्र 201 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन


पहले दिन दिनेश कार्तिक (91) को छोड़कर शेष भारत का कोई बल्लेबाज अर्द्धशतक तक नहीं पहुंच सका। अमित मिश्रा ने 47 और कप्तान हरभजन सिंह ने 22 रन बनाए।

टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में लगे दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर भी 22 रन ही बना सके। शेष भारत ने अपने पांच विकेट तो 62 रन तक ही गंवा दिए थे लेकिन निचले मध्यक्रम में अमित मिश्रा और हरभजन सिंह ने कुछ उपयोगी रन बनाकर टीम को 200 तक पहुंचाया। कर्नाटक की तरफ से स्टुअर्ट बिन्नी ने भी तीन विकेट लिए।

दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने रॉबिन उथप्पा (0) का विकेट खोकर 35 रन बना लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें