धवन ने 2011 में राजस्थान के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया था। पहली पारी में 114 रन बनाने वाले हनुमा ने रहाणे (87) के साथ मिलकर पहले 229 रन जोड़े और फिर श्रेयस अय्यर (नाबाद 61) के साथ अटूट 99 रन की साझेदारी की।
काली पट्टी पहनकर उतरे खिलाड़ी : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए विदर्भ और शेष भारत टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।