पाकिस्तान ने बुधवार को इकबाल इमाम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप तक सीनियर राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं ऑलराउंडर बिस्माह मारूफ को कप्तान के तौर पर बरकरार रखा है। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च तक किया जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी पुष्टि की है कि राष्ट्रीय महिला टीम आईसीसी प्रतियोगिता से पहले कुआलालम्पुर में इंग्लैंड से भिड़ेगी। पाकिस्तानी महिला टीम आईसीसी महिला चैंपियनशिप के सातवें दौर में इंग्लैंड से खेलेगी, जिसमें दोनों टीमें तीन वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेंगी।
पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर इमाम की नियुक्ति न्यूजीलैंड के मार्क कोल्स के हाल में महिला टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफे के बाद की गई। इमाम को पहले अंतरिम कोच के तौर पर लाया गया था।