फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबुनियाद आरोप लगाने वालों को करारा जवाब है राफेल पर फैसला, कांग्रेस मांगे माफी :अमित शाह 

Thu, 14 Nov 2019 04:16 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राफेल मामले में पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन





अमित शाह ने कहा कि पुनर्विचार याचिका रद्द करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला उन नेताओं व पार्टियों को करारा जवाब है, जो विेद्वेषपूर्ण व बेबुनियाद अभियान चलाते हैं।उन्होंने कहा कि आज के फैसले ने एक बार फिर मोदी सरकार की साख पर मुहर लगा दी है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी है।
 

गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि अब यह साबित हो गया है कि राफेल के नाम पर संसद नहीं चलने देना काफी शर्म की बात है। इस समय का लोगों के कल्याणकारी कामों के लिए सदुपयोग हो सकता था। उन्होंने कांग्रेस से माफी मांगने की बात कहते हुए कहा कि कांग्रेस और देशहितों से उपर राजनीति करने वालों को माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें