फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितुराज-जडेजा ने दिलाई चेन्नई को जीत, हार से कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

Fri, 30 Oct 2020 06:33 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : @IPL
विज्ञापन
रितुराज गायकवाड़ (72) के बाद अंतिम दो ओवरों में रविंद्र जडेजा (31*) के कमाल से चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हरा दिया। कोलकाता की टीम की 13 मैचों में सातवीं हार है और अब उसके लिए अपना शेष अंतिम मैच जीतकर भी प्लेऑफ में जगह बनाना बेहद मुश्किल हो गया है। उसकी नेट रनरेट बेहतर नहीं है। 
विज्ञापन


पहले ही अंतिम चार टीमों की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई ने कोलकाता का समीकरण बिगाड़ दिया है। चेन्नई की जीत से मुंबई का प्लेऑफ में प्रवेश सुनिश्चित हो गया। वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। कोलकाता की हार से आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो मैच रहते राह आसान हो गई है। दोनों के 14-14 अंक हैं।  

पहले निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी को उतरी कोलकाता ने सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा (87) के सीजन के तीसरे अर्द्धशतक के साथ पांच विकेट पर 172 रन बनाए। राणा ने 61 गेंदों की पारी में दस चौके और चार छक्के लगाए। जवाब में चेन्नई ने रितुराज के लगातार दूसरे अर्द्धशतक और जडेजा की आतिशी पारी से छह विकेट से जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन


जडेजा ने अंतिम दो गेंदों पर जड़े दो छक्के : अंतिम दो ओवरों में चेन्नई को जीत के लिए तीस रन चाहिए थे। इन तीस में 29 रन ‘सर’ जडेजा के बल्ले से निकले। पारी के 19वें ओवर में फर्ग्यूसन ने 20 रन दिए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। अंतिम ओवर में दस रन चाहिए थे। नागरकोटि की पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। अंतिम दो गेंदों पर जब सात रन की जरूरत थी तब जडेजा ने छक्का जड़ स्कोर बराबर कर दिया और अंतिम गेंद पर जब एक रन चाहिए था तो फिर छक्का जड़कर डगआउट की ओर बल्ला हवा में उठाया और जर्सी के पीछे अपना पीठ पर अंगूठा घूमाकर साथियों को अपने अंदाज में जीत दिलाने का इशारा कर दिया। 

गायकवाड़-रायडू की अहम साझेदारी 
गायकवाड़ ने कई शानदार शॉट लगाए जिसमें वरुण पर लगाया छक्का शामिल था। सुपरकिंग्स ने पावरप्ले में 44 रन बनाए। वाटसन 14 रन पर आउट हो गए थे। कोलकाता ने राणा को गेंदबाजी सौंपी और रायडू (38) ने इसमें तीन बाउंड्री लगाकर पारी के 10वें ओवर में 16 रन बटोरे। गायकवाड़ और रायडू के बीच 68 रन की अहम साझेदारी हुई। रायडू को कमिंस ने आउट किया। उसके बाद चौथे नंबर पर उतरे कप्तान धोनी (01) को वरुण ने बोल्ड कर दिया। 
 
इससे पहले कोलकाता की टीम के ओपनरों शुभमन गिल (26) और राणा ने पहले विकेट पर 53 रन जोड़े। गिल को कर्ण शर्मा ने आठवें ओवर में बोल्ड कर दिया। गिल ने 17 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। सुनील नारायण (07) और रिंकू सिंह (11) जल्द आउट हो गए थे।  कप्तान इयोन मोर्गन ने 12 गेंदों पर 15 और दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। चेन्नई ने अंतिम पांच ओवरों में 66 रन खर्च किए। 

नीतीश ने लगाई छक्कों की हैट्रिक
तीसरे नंबर पर उतरे नारायण ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन चार गेंद बाद पवेलियन लौट गए। सीजन में पहला मैच खेल रहे रिंकू कप्तान मोर्गन से पहले उतरे थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश ने आक्रमण के साथ संयम भी दिखाया। उन्होंने कर्ण के 16वें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए।  चेन्नई की ओर से लुंगी नगिदी ने 34 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें