फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऑलराउंडर ग्रीन

Fri, 30 Oct 2020 06:19 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन

भारत के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को अपनी टी20 और वनडे प्रारूप की टीम में शामिल किया है जबकि बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन के चलते मोइजेस हेनरिक्स ने तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

विज्ञापन


भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे (27 नवंबर, 29 नवंबर, दो दिसंबर) और तीन टी20 (4,6, 8 दिसंबर) खेलेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, ‘कैमरन का घरेलू फॉर्म शानदार रहा है। भविष्य के खिलाड़ी के रूप में उसके लिए यह सीरीज सीखने का मौका होगी।’ ऑस्ट्रेलिया ने सीमित ओवरों की टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडरों को तरजीह दी है। ग्रीन का चयन तय ही माना जा रहा था।


चैपल देखते हैं पोंटिंग की झलक :  हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने कहा था कि उन्होंने रिकी पोंटिंग के बाद पहली बार इतना प्रतिभाशाली क्रिकेटर देखा है। वहीं हेनरिक्स की कप्तानी में सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग खिताब जीता। उनका स्ट्राइक रेट 150 के करीब था। आईपीएल के दौरान चोटिल हुए मिशेल मार्श के नाम पर विचार नहीं किया गया लेकिन वह टेस्ट सीरीज से पहले ए टीम में लौट सकते हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी20 टीम : आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबोट, एश्टन एगर, एलेक्स कै री, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशाने, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें