ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह इस हमले को नस्लीय हमले का नाम दे।
उन्होंने कहा, 'मैं भारत में हुए अफ्रीकी छात्रों पर हमले के अलावा अमेरिका में हुए हमले के संदर्भ में भी यह रुख रखती हूं कि जब तक जांच पूरी न हो जाए तब तक इसे 'नस्लीय हमले' का नाम न दें। सुषमा ने कहा, "आप यह नहीं कह सकते कि हमने विदेशियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। हम भारत में सभी विदेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
गौरतलब है कि दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कुछ दिन पहले अफ्रीकी छात्रों पर भीड़ ने हमला बोल दिया था, इसमें कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए थे। इन हमलों को विदेशी मीडिया ने नस्लीय हमला बताया था।
Not right to connect with racism before probe ends. I said this in context of attacks in US too: EAM Swaraj in LS on attacks on Africans
— ANI (@ANI_news) April 5, 2017