फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB Twitter Hacked: विराट कोहली की टीम का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने नाम बदलकर 'बोर एप यॉट क्लब' किया

Sat, 21 Jan 2023 03:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैकर्स ने आरसीबी के ट्विटर हैंडल के अकाउंट का नाम बदलकर 'बोर एप यॉट क्लब' रख दिया। इसके साथ ही एनएफटी से जुड़े कई ट्वीट किए गए। बाद में आरसीबी की तरफ से इस पर माफी भी मांगी गई। 
 
विज्ञापन
शाहबाज अहमद और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी का ट्विटर हैंडल शनिवार को हैक कर लिया गया। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्विटर हैंडल से एनएफटी से जुड़े कई ट्वीट किए गए। हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट की डीपी में ट्रेडमार्क 'बोरेड एप' एनएफटी की फोटो लगा दी। इसके साथ ही ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'बोरेड एप यॉट क्लब' रख दिया। 
विज्ञापन


अकाउंट के बायो में लिखा गया "सदस्य बनने के लिए, ओपनसी पर एक बोरेड एप या म्यूटेंट एप खरीदें। इसे युगा लैब्स ने बनाया है।" हालांकि, बाद में आरसीबी की फोटो और नाम सही हो गए पर ट्विटर अकाउंट पर एनएफटी से जुड़ी कुछ पोस्ट बाद में भी दिखती रहीं। 

यह पहली बार नहीं था जब आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ हो। इसी तरह की घटना सितंबर 2021 में हुई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी समय रहते खाता बहाल करने में सफल रही।
विज्ञापन


ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी देते हुए आरसीबी ने लिखा “प्रिय फैंस आर्मी, हमारे ट्विटर अकाउंट से कुछ घंटे पहले छेड़छाड़ की गई थी और अब हम इसे वापस पाने में कामयाब रहे हैं। हैकर्स द्वारा किए गए ट्वीट की हम निंदा करते हैं और हम उस ट्वीट की किसी भी सामग्री का समर्थन नहीं करते हैं, जिसे हमने अब हटा दिया है। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।" 



IPL 2023 की नीलामी में आरसीबी ने इन खिलाड़ियों पर दांव लगाया
रीस टॉपले (1.9 करोड़ करोड़), हिमांशु शर्मा ( 20 लाख करोड़), विल जैक्स ( 3.2 करोड़ करोड़), मनोज भांडगे ( 20 लाख करोड़), राजन कुमार ( 70 लाख करोड़), अविनाश सिंह ( 60 लाख करोड़), सोनू यादव ( 20 लाख करोड़)।

आरसीबी की पूरी टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें