फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे का शौकीन तो हूं, फिक्सिंग से लेना-देना नहीं: विंदू

Wed, 22 May 2013 02:15 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किए गए विंदू दारा सिंह पर मुंबई पुलिस ने संगीन धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन


उनपर IPC की धारा 465 यानि फर्जीवाड़ा करना, धारा-466 यानि सरकारी दस्तावेज में फर्जीवाड़ा, धारा 419 यानि असली पहचान छिपाकर धोखा देना और धारा- 420 यानि धोखा देने के इल्जाम हैं।  

सूत्रों का कहना है कि विंदू दारा सिंह पिछले 3 साल से क्रिकेट में सट्टा लगा रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस से पूछताछ में विंदू ने आईपीएल के ही नहीं बल्कि दूसरे क्रिकेट मैचों में भी सट्टेबाजी की बात कबूल ली है।

विंदू दारा सिंह ने इस बात को तो माना कि वे सट्टा लगाने के शौकीन रहे हैं पर सट्टेबाजी के काले धंधे में लिप्त नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे बाबा (दारा सिंह) की इज्जत को कोई दाग पहुंचे।

मैं सट्टा लगाने का शौकीन रहा हूं और अक्सर सट्टा लगाया भी मगर सीधे तौर पर सट्टेबाजी में लिप्त नहीं था। मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विंदू दारा सिंह खुद बुकी पवन जयपुर, संजय जयपुर और जुपिटर के जरिए सट्टा लगाते थे। उसने अपने 2 दोस्तों को भी सट्टा लगाने के लिए कहा था। सूत्रों का कहना है कि ये सारी बातें उसने पुलिस से पूछताछ में कबूल ली हैं।

इतना ही नहीं अब तक की जांच में ये भी पता चला है कि चूंकि क्रिकेट के सट्टेबाज खिलाड़ियों को लुभाने के लिए मॉडलों और अभिनेत्रियों का इस्तेमाल करते थे, इसलिए विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी बेहद अहम है।

बताया जा रहा है कि विंदू चूंकि बॉलीवुड से जुड़ा था इसीलिए पुलिस इस बात की पड़ताल भी कर रही है कि कहीं विंदू का इस्तेमाल सट्टेबाज मॉडल मुहैया करवाने के लिए तो नहीं कर रहे थे।

मेरे परिवार का विंदू से कोई संबंध नहीं: धोनी

आईपीएल में फिक्सिंग स्केंडल में विंदू की गिरफ्तारी से उठे तूफान के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साफ कह दिया कि उनके परिवार का किसी भी तरीके से विंदू से कोई संबंध नहीं है और न ही साक्षी ने विंदू को अपने पास बुलाकर मैच देखने को कहा था।
विज्ञापन


धोनी को यह सफाई इसलिए भी देनी पड़ी, जब 6 अप्रैल के दिन चेन्नई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था, तब विंदू दारासिंह धोनी की पत्नी साक्षी के ठीक पास वाली कुर्सी पर विराजित थे।

विंदू का कहना था कि मैं बीसीसीआई के अध्यक्ष तथा चेन्नई टीम के मालिक श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन के न्योते पर मैच देखने गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें