फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 Schedule: आठ टीमों के बीच होंगे 56 मैच, 46 दिन तक चलेगा 13वां सीजन

Mon, 07 Sep 2020 04:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल - फोटो : ANI
विज्ञापन

IPL 2020 in UAE: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा। बता दें कि फिलहाल लीग मैचों के शेड्यूल की ही घोषणा की गई है। प्लेऑफ की तारीखों व मैदान का एलान बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन


एडवाइजरी के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान कुल 10 डबल हेडर मुकाबले (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। इसमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। बीसीसीआई ने फिलहाल ड्रीम 11 आईपीएल 2020 के प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए स्थान की घोषणा नहीं की है।






बता दें कि जिस दिन दो मैच होंगे, उस दिन पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। वहीं, जिस दिन सिर्फ एक मुकाबला होगा उस दिन मैच शाम 7:30 बजे से ही होगा। गौरतलब है कि आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन पहले मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें