रिलीज किए गए टॉप भारतीय खिलाड़ी
पंजाब ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया। राहुल पिछले तीन सीजन से लगातार 500 प्लस रन बनाते आ रहे हैं। उन्हें रिलीज किया जाना वाकई बड़ा फैसला था। बताया जा रहा है कि राहुल किसी और फ्रेंचाइजी से खेलना चाहते हैं और रिटेन नहीं करने के लिए उन्होंने पहले ही अपनी फ्रेंचाइजी को बता दिया था। उसी प्रकार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का कायापलट हुआ।
उनकी कप्तानी में डीसी 2019 और 2020 में प्लेऑफ और फाइनल तक पहुंची। अब उन्हें रिलीज कर दिया गया। मुंबई इंडियंस के ईशान किशन का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 2021 सीजन में 10 मैचों में 241 रन बनाए थे, लेकिन सभी जानते हैं कि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज अपने दम पर मैच पलटने में माहिर है। 2020 सीजन में ईशान ने 14 मैचों में 516 रन बनाए थे।
हार्दिक, शार्दुल, आवेश और हर्षल को भी रिलीज किया गया
- फोटो : अमर उजाला