फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: आखिर क्यों इस साल बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होने जा रहा 12वां संस्करण?

Sat, 23 Mar 2019 03:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IPL 2018 opening ceremony
विज्ञापन

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन-12 का आगाज आज हो रहा है। अगले 2 महीने के लिए क्रिकेट के दीवानों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई और बेंगलोर के बीच होगा। हालांकि हर बार की तरह इस बार आईपीएल का आगाज थोड़ा अलग होने वाला है।

विज्ञापन


हमेशा की तरह आईपीएल में इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। यह फैसला पुलवामा में हुए आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दरअसल, 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल 2019 में उद्घाटन समारोह नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है।

हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि सेना का एक बैंड आज मैच से पहले स्टेडियम में परफॉर्म करते नजर आएगा, लेकिन इससे ज्यादा और कुछ नहीं होगा। आपको बता दें कि ये आईपीएल का 12वां सीजन है जिसमें कुल 8 टीमें खेलेंगी। आज पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें