10 टीमों के पास अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है। आज लगभग 143 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान यश धुल पर सबकी नजरें रहेंगी।
आईपीएल नीलामी के पहले दिन 10 टीमों ने 97 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इसमें से 74 खिलाड़ी बिके, जबकि, 23 खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा। पहले दिन लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सबसे ज्यादा 52.10 करोड़ रुपये खर्च किए और ऑक्शन से आठ खिलाड़ियों को खरीदा। वहीं, मुंबई ने सबसे कम 20.15 करोड़ रुपये खर्च किए और ऑक्शन से चार खिलाड़ियों को खरीदा।
विज्ञापन
10 टीमों के पास अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है। आज लगभग 143 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान यश धुल पर सबकी नजरें रहेंगी।